शरद पवार का अपनी कुर्सी प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को सौपना क्या कहता है ?
जैसा की ताजा खबर है की शरद पवार जी ने अपनी पार्टी की डोर सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के हाथों में सौंप दी है, यह जांनना दिलचस्प होगा की उनके भतीजे और पार्टी के शक्तिमान नेता अजित पवार के लिए इसके क्या माएने है ! क्या वे पार्टी के नेपथ्य में धकेल दिए गए हैं या पार्टी की मुख्यधारा से किनारे कर दिए गए हैं I इससे पहले भी कुछ दिन या सप्ताह पहले पवार साहेब ने पुस्तक विमोचन के समय पर स्वयं को पार्टी प्रेजिडेंट के तौर पर से किनारे कर लेने की घोसणा की थी परन्तु पार्टी के अन्य सदस्य इसके लिए तैयार नहीं हुए या उनके विरोध के चलते शरद पवार जी ने अपना इस्तीफा जो उन्होंने देने की घोषणा की थी उसे वापस ले लिया और शायद सही समय का इंतज़ार करने लगे I फिर अचानक से ऐसा क्या हुआ जो उन्होंने आज इसकी घोषणा कर ही दी I अब सवाल उठता है की शरद पवार के इस कदम के बाद पार्टी और अजित पवार का क्या होगा ? क्या अजित पवार को पार्टी का नया नेतृत्व स्वीकार होगा या वो भी शरद पवार के नक़्शे कदम पर चलते हुए अपनी अलग राह बनाएँगे ? गौरतलब है की उनके काका शरद पवार जी ने भी सोनिया गाँधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते ...