Posts

Showing posts with the label SHARAD PAWAR

शरद पवार का अपनी कुर्सी प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को सौपना क्या कहता है ?

Image
  जैसा की ताजा खबर है की शरद पवार जी ने अपनी पार्टी की डोर सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के हाथों में सौंप दी है, यह जांनना दिलचस्प होगा की उनके भतीजे और पार्टी के शक्तिमान नेता अजित पवार के लिए इसके क्या माएने है ! क्या वे पार्टी के नेपथ्य में धकेल दिए गए हैं या पार्टी की मुख्यधारा से किनारे कर दिए गए हैं I इससे पहले भी कुछ दिन या सप्ताह पहले पवार साहेब ने पुस्तक विमोचन के समय पर स्वयं को पार्टी प्रेजिडेंट के तौर पर से किनारे कर लेने की घोसणा की थी परन्तु पार्टी के अन्य सदस्य इसके लिए तैयार नहीं हुए या उनके विरोध के चलते शरद पवार जी ने अपना इस्तीफा जो उन्होंने देने की घोषणा की थी उसे वापस ले लिया और शायद सही समय का इंतज़ार करने लगे I  फिर अचानक से ऐसा क्या हुआ जो उन्होंने आज इसकी घोषणा कर ही दी I  अब सवाल उठता है की शरद पवार के इस कदम के बाद पार्टी और अजित पवार का क्या होगा ? क्या अजित पवार को पार्टी का नया नेतृत्व स्वीकार होगा या वो भी शरद पवार के नक़्शे कदम पर चलते हुए अपनी अलग राह बनाएँगे ? गौरतलब है की उनके काका शरद पवार जी ने भी सोनिया गाँधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते ...